Google Chrome मे पासवर्ड Save कैसे करे:- क्या आप भी अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में पासवर्ड सेव करके रखना चाहते है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा मददगार होने वाली है। आप अपने जरूरी पासवर्ड को क्रोम ब्राउजर में सेव करके रख सकते है।
गूगल क्रोम के इस फीचर के बारे में बहुत से लोगो को पता नही है। आप अपना जरूरी पासवर्ड गूगल क्रोम में सेव करके रख सकते है। जिससे यदि आप कभी अपना पासवर्ड भूल भी जाते है तो आप क्रोम ब्राउजर के मदद से बड़ी आसानी से अपना पासवर्ड पता कर सकते है।
बहुत से लोग कई दिनों बाद अपना पासवर्ड भूल जाते है। यदि पासवर्ड भूलने की समस्या आपको भी है तो अब आप बड़ी आसानी से अपना पासवर्ड गूगल क्रोम में सेव करके रख सकते है।
यदि आप अपना पासवर्ड गूगल क्रोम में सेव करके रखते है तो आपको इसके कई सारे फायदे आपको मिलते है। यदि किसी वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए आपको बार बार लॉगिन आईडी और पासवर्ड एंटर करना पड़ता है तो ऐसे में यदि आप गूगल क्रोम में पासवर्ड सेव करके रखते है तो आपको बार-बार login id और password को डालने की जरूरत नहीं है। बस आप 1 क्लिक करके अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं।
गूगल क्रोम में पासवर्ड को सेव करके रखना बहुत ही ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। यह बहुत ही फास्ट और सिक्योर होता है। इस तरीके का इस्तेमाल करके आप कई तरह के आईडी और पासवर्ड को गूगल क्रोम में सेव करके रख सकते हैं।
गूगल क्रोम में पासवर्ड सेव करने का तरीका बहुत ही आसान है तो चलिए अब जान लेते है की गूगल क्रोम में पासवर्ड कैसे सेव करतें है।
Google Chrome मे पासवर्ड Save कैसे करे?
जैसा की आपको पता ही होगा की जब भी आप गूगल क्रोम के जरिए अपना अकाउंट लॉगिन करते है तो आपके स्क्रीन पर एक pop up बॉक्स दिखाई देता है जिसमे गूगल आपसे पासवर्ड सेव करने के लिए पूछता है। आप इस पॉप अप बॉक्स में save पर क्लिक करके गूगल क्रोम में पासवर्ड को सेव कर सकते है।
यदि क्रोम ब्राउजर में पासवर्ड सेव करने का ऑप्शन डिसएबल हो जाए है तो क्रोम ब्राउजर में पासवर्ड सेव करने का पॉप अप विंडो नही दिखाई देता है। तब आपको इस ऑप्शन को इनेबल करना पड़ता है इसके बाद ही आप गूगल क्रोम में पासवर्ड को सेव करके रख सकते हैं।
लेकिन अगर आपके chrome में पासवर्ड सेव करने का ऑप्शन पहले से इनेबल है तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है जब भी आप कोई अकाउंट लॉगिन करेंगे तो पासवर् सेव करने के लिए आपसे पूछा जाएगा आप इसे सेव कर सकते हैं।
गूगल क्रोम में पासवर्ड कैसे सेव करें step by step
जैसे की मैंने आपको ऊपर ही बताया कि पासवर्ड को सेव करने के लिए अगर क्रोम ब्राउजर में पॉप अप या कोई option नहीं आ रहा है तो सबसे पहले आपको क्रोम ब्राउजर की सेटिंग में जाकर इसे इनेबल करना होगा। जिसके बारे में नीचे मैने स्टेप बाय स्टेप बताया है।
स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में क्रोम ब्राउजर को ओपन करे।
स्टेप 2: ब्राउजर ओपन होने के बाद आपको राइट साइड कॉर्नर में 3 डॉट लाइन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: इसके बाद आपको पॉप अप मेनू से Setting ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
स्टेप 4: सेटिंग पर क्लिक करने के बाद आपको अगले पेज में Password ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: पासवर्ड ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको वह सभी पासवर्ड दिखाई देने लगेगा जिसे जिसे आपने क्रोम ब्राउजर में सेव करके रखा है। इसी पेज में आपको किनारे में offer to save password का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर यह ऑप्शन डिसएबल है तो इसे enable करे।
स्टेप 6: इस ऑप्शन को एनेबल करने के बाद आप जब भी अपना कोई भी अकाउंट लॉगिन करेंगे तो आपसे क्रोम ब्राउजर में पासवर्ड save करने के लिए पूछा जाता है।
स्टेप 7: इस तरह आप बड़ी आसानी से गूगल क्रोम में पासवर्ड को Save करके रख सकते है।
निष्कर्ष – आज इस आर्टिकल में मैने बताया Google Chrome मे पासवर्ड Save कैसे करे? उम्मीद करता हु इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को सोशल साइट फेसबुक और व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करे ताकि और भी लोगो को इस जानकारी के बारे में पता चले।
Leave a Reply