नमस्कार दोस्तो आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे WordPress Post या Page में PDF File Upload कैसे करें बहुत से वर्डप्रेस यूजर को पता नही है वर्डप्रेस ब्लॉग पोस्ट में pdf file upload कैसे करते है तो आज इस आर्टिकल में आपको आसान तरीके से वर्डप्रेस पोस्ट में pdf फाइल अपलोड करना सिखाएंगे।
वर्डप्रेस अपने यूजर को किसी भी पोस्ट या पेज में pdf फाइल अपलोड करने की अनुमति देता है। अगर आप अपने पोस्ट कंटेंट में विजिटर के लिए किसी तरह का pdf file add करना चाहते है तो आप यह कर सकते है।
वर्डप्रेस पोस्ट या पेज में pdf file upload करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे
- सबसे पहले अपने वर्डप्रेस डैशबोर्ड में लॉगिन करे।
- उसके बाद आप जिस पोस्ट या पेज में pdf फाइल अपलोड करना चाहते है उसे edit करें।
- एडिट पर क्लिक करने के बाद आपकी पोस्ट कंटेंट ओपन हो जायेगी जहा आपको (+) आइकन पर क्लिक करके सर्च बॉक्स में File लिखकर सर्च करें।
- अब ‘Add File‘ बटन पर क्लिक करें। जैसा कि आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
- अब आपके सामने एक अपलोडर पॉपअप आयेगा। आप ‘Upload‘ बटन पर क्लिक करे और अपने कंप्यूटर से PDF file सेलेक्ट करें।
- जब PDF file अपलोड हो जाएगी, तो Download बटन Show होने लगेगा। आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है
निष्कर्ष – दोस्तो आप इस तरह बड़ी आसानी से वर्डप्रेस पोस्ट या पेज में pdf फाइल अपलोड कर सकते है। उम्मीद करता हु यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आप कमेंट करके जरूर बताए यह आर्टिकल आपको कैसी लगी है। धन्यवाद…
इसे भी पढ़ें:
Leave a Reply