नमस्कार दोस्तों आज इस लेख के जरिए मैं आपको बताने जा रहा हूं “Google Chrome Browser Se Computer Ko Scan Kaise Kare“
गूगल क्रोम मोबाइल और कंप्यूटर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला एक ब्राउज़र है। अधिकतर लोग क्रोम ब्राउज़र को इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस ब्राउज़र को गूगल ने खुद डिवेलप किया है। यह ब्राउज़र यूजर के सिक्योरिटी का बहुत ज्यादा ख्याल रखता है।
अब हाल ही में गूगल ने क्रोम ब्राउजर में एक नया फीचर ऐड किया गया है जिसके मदद से आप अपने कंप्यूटर को अब स्कैन करके अपने कंप्यूटर को वायरस फ्री कर सकते हैं।
Google Chrome Browser के मदद से आप ऑनलाइन अपने कंप्यूटर लैपटॉप को Scan करके कंप्यूटर को Clean कर सकते है। इसके अलावा गूगल क्रोम के जरिए आप अपने कंप्यूटर को Scan करके Harmful Software का पता लगाकर अपने कंप्यूटर से हटा सकते है।
नीचे आर्टिकल में मैने विस्तार से बताया है गूगल क्रोम ब्राउजर से कंप्यूटर को स्कैन कैसे करे? यदि आप भी अपने कंप्यूटर लैपटॉप को क्रोम ब्राउजर के मदद से स्कैन करना चाहते है तो आप नीचे लेख में बताए गए स्टेप को फॉलो करे –
Google Chrome Browser Se Computer Ko Scan Kaise Kare
स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में Chrome Browser को ओपन करे।
स्टेप 2: क्रोम ब्राउज़र ओपन करने के बाद उपर की ओर कोने में 3 डॉट पर क्लिक करे।
स्टेप 3: इसके बाद Settings ऑप्शन पर क्लिक करे।
स्टेप 4: फिर अगले पेज में Scroll down करके थोड़ा नीचे आना है Advanced ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: अब नए पेज में नीचे आए और Clean up computer पर क्लिक करे।
स्टेप 6: इसके बाद एक नया विंडो ओपन होगा जहा आप Find पर क्लिक करे।
स्टेप 7: Find पर क्लिक करते ही कंप्यूटर में Online Checking स्टार्ट हो जायेगा और आपके कंप्यूटर या ब्राउज़र में कोई भी Harmful Software होगा तो उसे स्कैन करके डिलीट कर देगा।
सारांश –
इस तरीके से आप बिना किसी एंटीवायरस के अपने कंप्यूटर को क्लीन कर सकते है। उम्मीद करता हु इस लेख को पढ़ने के बाद आप अच्छे से समझ गए होंगे गूगल क्रोम ब्राउजर से कंप्यूटर को स्कैन कैसे करे.
आप इस आर्टिकल लिंक को अपने फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि और भी लोगों को गूगल क्रोम ब्राउजर के इस नए फीचर के बारे में पता चल सके।
Mobile Me Chrome Extension Download Kaise Kare
Chrome Browser Me JavaScript Blocked Kaise Kare
Leave a Reply