google map par apni shop ka naam kaise dalen नमस्कार दोस्तो आज हम आपको बताने जा रहे है Google Map Par Apni Shop Ka Naam Kaise Dalen अगर आपका छोटा या बड़ा कोई भी दूकान (Shop) है तो आपको अपने दुकान का address google map पर जरूर डालना चाहिए। इससे लोग बहुत आसानी से आपके दुकान को खोज सकेंगे।
गूगल मैप किसी भी जगह पर पहुँचने का सबसे आसान माध्यम है। लेकिन आज से पहले ऐसा कुछ तकनीक नहीं था। जब हमें कोई नई जगह जाना होता था, तो रास्ते पर भटकते हुए या लोगों से पूछते-पूछते उस जगह पर पहुँचते थे। लेकिन अब हमे किसी अनजान जगह जाना हो तो हम google map का सहारा लेते है। तो ऐसे में अगर आप भी कोई छोटी या बड़ी बिज़नेस करते है तो आप को अपना address गूगल मैप पर जरूर add करना चाहिए।
लेकिन बहुत लोगों को ये नहीं पता होता कि गूगल मैप पर अपनी लोकेशन कैसे डाले ? तो चलिए हम आप को इस आर्टिकल के जरिए बताते है Google Map Par Apni Shop Ka Naam Kaise Dalen
Google Map Par Apni Shop Ka Naam Kaise Dalen
Google map पर आपको जो भी address और places दिखते है उन्हें google map खुद add नही करता है बल्कि उन places या address को मैनुअली google map पर add किया गया होता है। जिसके बारे में हम आप को बताने वाले है। आप गूगल मैप पर अपने घर का address, अपनी shop या office का address खुद से add कर सकते है। तो चलिए अब हम आपको step by step बताते है google map पर अपनी लोकेशन कैसे एड करते है।
स्टेप 1. सबसे पहले आप जहा का लोकेशन या एड्रेस add करना चाहते है आपको वहा जाना है और अपने फोन में लोकेशन (gps) और इंटरनेट को on करे।
स्टेप 2. अब आप अपने फोन में Google Map ऐप को ओपन करे और इसे अपने email id से लॉगिन करे।
स्टेप 3. login करने के बाद ऊपर left side में जो 3 लाइन menu button पर क्लिक करे और Add a missing place के ऑप्शन को सेलेक्ट करे।
स्टेप 4. अब आपके सामने एक नया page ओपन होगा जहा से आप अपनी एड्रेस को google map में add कर सकेंगे। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।
- Name – इस ऑप्शन में आप अपने shop के नाम को लिखे जिसे आप map में add करना चाहते है।
- Category – यहां आप अपने एड्रेस का कैटेगरी सेलेक्ट करे जैसे दुकान का एड्रेस है तो आप Shop को select करे, अगर आप किसी होटल का Address Add कर रहे है तो restaurant सेलेक्ट करे।
- Add address – यहां आप अपने अपने दुकान का address भरे। और यदि आप अपने दुकान में है मतलब आप जिस जगह का एड्रेस एड करना चाहते है वहीं है तो आप अपने फोन में gps on करे और Update location on map बटन पर क्लिक करे आपका address automatic आ जायेगा।
स्टेप 5. अब आपको अपने बारे में contact details भरनी होती है। जैसे आपका नाम, फोन नंबर, फोटो आदि।
- Add hours – यहां आप अपने दुकान का टाइम भरे जैसे आप का दुकान हफ्ते में कितने दिन कितने बजे से लेकर कितने बजे तक खुली रहती है।
- Add phone number – यहां आपको अपना phone number enter करना है जिससे customers आपसे डायरेक्ट contact कर सके।
- Add website – अगर आपकी दुकान की कोई website है तो आप उसका url यहां Enter कर सकते है। अगर नहीं है तो बॉक्स को खाली रहने दे यहां कुछ न भरे।
- Add opening date – इस जगह आप चाहे तो अपने दुकान का ओपनिंग date लिख सकते है। या फिर इसे खाली रख सकते है या कुछ न लिखे।
- Add photo – सबसे आखिरी में अब आपको अपने दुकान का फ्रंट फोटो add करना होता है। जिससे customer आपके दुकान पर पहुंचने के बाद आपकी दुकान की पहचान आसानी से कर सके।
स्टेप 6 – सभी जानकारी (information) सही से भरने के बाद दुबारा एक बार चेक करे और ऊपर Right Side तीर के बटन पर क्लिक करके next करे।
निष्कर्ष – गूगल मैप पर अपना लोकेशन add करने के कुछ घंटों बाद google map पर आपका address show होना शुरू हो जाएगा। लेकिन यदि आप google map पर कोई गलत address add करेंगे तो वो automatic गूगल उस एड्रेस को google map से remove कर देगा। इसीलिए कभी भी google map पर गलत address न डाले।
इस तरह से आप बड़ी आसानी से गूगल map पर अपना घर का address या दुकान का address एड कर सकते है। हम उम्मीद करते है हमारी यह जानकारी “Google Map Par Apni Shop Ka Naam Kaise Dalen” आप के लिए मददगार रही होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हो तो इसे फेसबुक और वॉट्सएप पर अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे ताकि इस जानकारी के बारे में और भी लोगो को पता चले। धन्यवाद
Leave a Reply